Aligarh

Aligarh: मानव फुलर बने अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के युवा जिलाध्यक्ष

अलीगढ़ः अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय सचिव तरुण सक्सेना के निर्देश पर जिलाध्यक्ष डॉ रजत सक्सेना व पश्चिमी यूपी के युवा प्रदेश अध्यक्ष राज सक्सेना की संस्तुति पर मानव फुलर को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा का युवा जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

सेंटर पॉइंट पर स्वागत एवं बैठक की शुरुआत कायस्थों के आराध्य भगवान चित्रगुप्त महाराज के चित्र पर राष्ट्रीय सचिव तरुण सक्सेना, जिलाध्यक्ष डॉ रजत सक्सेना, प्रवीन कुमार कुलश्रेष्ठ, संजीव सक्सेना ने माला पहनाकर एव दीप प्रज्वलन कर की। इसके बाद श्री चित्रगुप्त वंशजो ने भगवान चित्रगुप्त की वंदना की। इसके बाद राष्ट्रीय सचिव तरुण सक्सेना, डॉ रजत सक्सेना, पश्चिमी यूपी युवा प्रदेश अध्यक्ष राज सक्सेना ने संयुक्त रूप से युवा महानगर अध्यक्ष मानव फुलर को पटका पहनाकर एवं भगवान चित्रगुप्त की तस्वीर देकर स्वागत किया।

राष्ट्रीय सचिव तरुण सक्सेना एवं जिलाध्यक्ष डॉ रजत सक्सेना ने बताया कि अलीगढ़ जनपद के बहुमुखी प्रतिभा के धनी संगठन के प्रति निष्ठावान व कर्मठ व्यक्तित्व वाले मानव फुलर को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा का अलीगढ़ जिले का युवा जिलाध्यक्ष बनाया गया है, इससे संगठन को निश्चित रूप से लाभ मिलेगा। युवा जिलाध्यक्ष मानव फुलर ने संगठन को यह विश्वास दिलाया कि उनको जो भी कार्य दिया जाएगा, वह पूरी लगन एव निष्ठा के साथ कार्यो को पूर्ण करेंगे एवं कायस्थों को एकीकृत एव संगठन को विस्तारित कर मजबूत करेंगे।

पश्चिमी यूपी के युवा प्रदेश अध्यक्ष राज सक्सेना ने बताया कि 2024 जनवरी के प्रथम सप्ताह में कायस्थ युवा शक्ति सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। जिसमें अलीगढ़ के ऐसे युवा जिन्होंने किसी भी क्षेत्र में अलीगढ़ का नाम रोशन किया है, उनको कायस्थ युवा शक्ति सम्मान से सम्मनित किया जाएगा। कार्यक्रम का सफल संचालन दीप सक्सेना एव आनंद सक्सेना द्वारा किया गया। स्वागत समारोह में जिला महामंत्री संजीव सक्सेना, प्रवीन कुमार कुलश्रेष्ठ, दीप सक्सेना, आनन्द सक्सेना, नितेश सक्सेना, आदित्य सक्सेना आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *