Aligarh

Aligarh: नवागत जिलाधिकारी ने कलक्ट्रेट के विभिन्न पटलों का किया निरीक्षण

अलीगढ़ः नवागत जिलाधिकारी विशाख जी. द्वारा शुक्रवार को कलक्ट्रेट के विभिन्न पटलों का भ्रमण कर जानकारी ली गयी। उन्होंने कहा कि जिले के विकास कार्यों को गति प्रदान करने के लिए आवश्यक है कि कार्यों का समयबद्धता के साथ निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। कलक्ट्रेट आए प्रत्येक व्यक्ति को संतुष्ट किया जाए। उन्होंने एडीएम को कार्य विभाजन आदेश निर्गत कराए जाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कलक्ट्रेट पहुंचकर न्यायिक अभिलेखागार, एसीएम न्यायालय एवं कार्यालय, राजस्व अभिलेखागार का जायजा लेते हुए एडीएम प्रशासन से रेवेन्यू रिकॉर्ड के बारे में जानकारी प्राप्त की। शिकायत कक्ष में शिकायतों के अपलोडिंग एवं निस्तारण, विवेकाधीन कोष एवं इम्पेनल्ड हॉस्पिटल्स, आईजीआरएस की वर्तमान और पिछली रैंकिंग के साथ ही असंतोषजनक फीडबैक के बारे में जानकारी प्राप्त की। खनन एवं डीएलआरसी कार्यालय पहुंच खनन पट्टों और न्याय सहायक पटल पर भरे एवं रिक्त पदों, एनएसए, कुर्की, मजिस्ट्रियल जाँच, चरित्र प्रमाण पत्र, हैसियत प्रमाण पत्रों के बारे में जानकारी की। नाजिर सदर कक्ष में सीसीटीवी स्थापना, संयुक्त कार्यालय में प्रकीर्ण लिपिक, एईआरके, वरिष्ठ लिपिक सीलिंग, आयुध लिपिक से उनके कार्यों के बारे में जानकारी की। परीक्षा लिपिक, आबकारी लिपिक, बिल बाबू से मानव संपदा पोर्टल संचालन का हाल जाना। राजस्व सहायक संजय गर्ग से तहसीलदार नायब तहसीलदार के अधिष्ठापन के बारे में जानकारी की। विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी कार्यालय में भूमि अधिग्रहण, बैनामा, मुआवजा आवंटन एवं वितरण के बारे में भी जानकारी की।

पुराने रिकॉर्ड रूम में बस्तों के बारे में गोश्वरा वार जानकारी की। जिलापूर्ति अधिकारी अभिनव सिंह ने अन्नपूर्णा मांडल शॉप के बारे में बताया कि 75 के सापेक्ष 20 बन गयी हैं। डीएम ने एलपीजी आपूर्ति एवं वितरण के बारे में में भी जानकारी प्राप्त की। आपदा प्रबंधन कार्यालय पहुंच एडीएम वित्त से गंगा-यमुना में आने वाली बाढ़ से होने वाली क्षति एवं रोकथाम के बारे में जानकारी ली। डूडा कार्यालय पहुंच प्रधानमंत्री आवासों के निर्माण आवंटन के बारे में पूछा। उन्होंने बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी कार्यालय, डीआईओ एनआईसी नसीम अहमद को आवश्यक निर्देश देते हुए वीसी रूम देखा। कंट्रोल रूम एवं ईडीएम कार्यालय पहुंच कार्यों को जाना। वेयरहाउस में स्थापित सीसीटीवी समेत अन्य सुरक्षा के मानकों की भी पड़ताल की। उन्होंने स्थानीय निकाय कार्यालय एपं खाद्य सुरक्षा कार्यालय पहुॅच आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर एडीएम प्रशासन पंकज कुमार, एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ट, एडीएम वित्त मीनू राणा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *