Aligarh

Aligarh: थर्ड जेंडर की मॉडलिंग ने बड़ा दिए स्पार्कलिंग के रंग

अलीगढ़ में स्पार्कलिंग सीजन 8 के फिनाले में थर्ड जेंडर मॉडल्स को मॉडलिंग करते देख लोग अचंभित रह गए और सभी ने थर्ड जेंडर की प्रतिभा को खूब सराहा। खैर बाईपास रोड स्थित गोमती रिसोर्ट में हुए कार्यक्रम में आयोजक चारु चौहान ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा महानगर अध्यक्ष राजीव शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता प्रवीर सक्सेना, अभिषेक रेंज हिल, राजीव द्विवेदी, भाजपा महानगर उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, तिलक शर्मा, धनंजय, दिनेश मौर्या, प्रताप चौधरी, योगेश शर्मा, सौम्या एवं शो के सेलिब्रिटी गेस्ट वरुण सूरी और दिव्या मालिक ने दीप जलाकर किया।

स्पार्कलिंग सीजन 8 के फिनाले में किड्स मॉडल्स ने रैंप पर जलवा बिखेरा तो वहीं मिस मॉडल्स को भारतीय दुल्हन एवं मिस्टर मॉडल को भारतीय दूल्हे के परिधानों में देखकर तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा हॉल गूंज उठा। थर्ड जेंडर प्रमुख शिवम ने कहा कि मॉडलिंग शो में वे अपनी प्रतिभा दिखाने आये हैं। कार्यक्रम में निर्णायक मंडल में मसूद आलम और इकरार मालिक रहे। कार्यक्रम का संचालन अरुण तिवारी ने किया। इस मौके पर नमिता चौहान, नम्रता, सागर, यश्वनी, सचिन, जुबेर, इमरान, पारस, हिमांशु वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुंबई से लौटे वॉइस आर्टिस्ट नवनीत कुमार को भी सम्मानित किया गया।

मिस्टर मॉडलिंग में अनागस विनर रहे, आशीष ने प्राप्त किया प्रथम रनर उप का स्थान, जुबैर रहे द्वित्या रनर उप
मिस मॉडलिंग में हर्षिता विनर रही , जूही सक्सेना ने प्राप्त किया प्रथम रनर उप का स्थान, साक्षी रही द्वित्या रनर उप
मिस मॉडलिंग में जूही सक्सेना, मिस्टर मॉडलिंग में आशीष बने स्पार्कलिंग ऑफ दा ईयर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *