Aligarh

Aligarh: समाज कल्याण सेवा संस्थान ट्रस्ट ने गरीबों की मदद कर मनाया वार्षिक उत्सव

अलीगढ़ः समाज कल्याण सेवा संस्थान ट्रस्ट की ओर से हिंदू इंटर कॉलेज में वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला विकास अधिकारी आलोक आर्य, विद्यालय प्रबंधक अश्वनी शर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी संध्या रानी बघेल, संस्थापक अध्यक्ष राजेश गौड़ एवं प्रमेंद्र गौतम ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थापक अध्यक्ष राजेश गौड़ ने की, जबकि संचालन प्रवक्ता विनय कुमार शर्मा ने किया। सरस्वती वंदना आनंद वर्धन ने की। कार्यक्रम में दिव्यांगों को वॉकर, अत्यंत गरीब विस्थापित महिला को रजाई एवं विधवा एवं गरीबों को कंबलों का वितरण किया गया।

बायोग्राफी सम्मान राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष जेसी शर्मा, महानगर अध्यक्ष बीएल शर्मा, संस्कार भारती के राजाराम मित्र एवं एसएन शर्मा को माला पहनाकर, शॉल उड़ाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि जिला विकास अधिकारी आलोक आर्य, प्रबंधक अश्वनी शर्मा, समाज कल्याण अधिकारी संध्या रानी बघेल,प्रमेंद्र गौतम को भी सम्मानित किया गया। जिला विकास अधिकारी ने कहा कि ऐसी संस्थाओं को समाजसेवा के लिए आगे आना चाहिए।

प्रबंधक अश्वनी शर्मा ने कहा कि संस्था को ऐसे सामाजिक कार्य के लिए विद्यालय हर समय निःशुल्क मिलेगा। समाज कल्याण अधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुसार 15 जनवरी को गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह किया जाएगा। इसके लिए संस्थापक अध्यक्ष राजेश गौड़ के माध्यम से अधिक से अधिक परिवार अपनी कन्याओं की शादी का पंजीकरण ऑनलाइन करा दें, जिससे कि उनको 51000 रूपये की आर्थिक मदद मिल सके। संस्थापक अध्यक्ष राजेश गौड़ ने सभी का आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर हाजी जलालुद्दीन मलिक, सरदार भूपेंद्र सिंह, देव प्रकाश गुप्ता, श्याम प्रकाश शर्मा, विष्णु दत्त गौड़, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष अनिल शर्मा, मंत्री आनंद वर्धन, कोषाध्यक्ष राजीव गौतम बॉबी, सांस्कृतिक मंत्री चंद्रप्रकाश चंदेल, संगठन मंत्री हरिशंकर पोरवाल, राजेंद्र प्रसाद, राकेश वर्मा, देवदत्त आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की व्यवस्था जसवंत सिंह चौहान, श्रीनिवास शर्मा एवं सुकेश कुमार ने की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *